इन दिनों फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म “रोबोट” के सीक्वल “रोबोट 2” की शूटिंग चल रही है। और आपको बता दें कि रोबोट 2 में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी किरदार निभा रहे है।
फिल्म में अक्षय कुमार विलेन की भूमिका निभा रहे है और रजनीकांत से लड़ते हुए नजर आने वाले है। बता दें कि अभी हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय और रजनीकांत के बीच के फाइटिंग सीन फिल्माया गया है।
बताया जा रहा है कि यह फाइटिंग सीन अब तक का सबसे महंगे बजट वाला सीन बताया जा रहा है। इस सीन के लिए लगभग 20 करोड़ रुपए की भारी रकम खर्च हुई है जिससे एक छोटी बजट वाली फिल्म आसानी से बनायीं जा सकती है।
अक्षय ने रोबोट 2 के लिए पूरे 65 दिनों की शूटिंग पूरी की है। फिल्म का बजट भी 300 करोड़ बताया जा रहा है। ‘रोबोट 2’ में अभिनेत्री एमी जैक्सन भी नजर आएँगी।






















Robot2