Riteish-Genelia ने रखा अपने दूसरे बेटे का नाम

अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने अपने दूसरे बेटे का नाम राहिल रितेश देशमुख रखा है। उन्होंने रविवार को ट्विटर के माध्यम से अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ अपने बेटे का नाम साझा किया।

रितेश ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने काले रंग की पृष्ठभूमि के साथ गुलाबी रंग से बेटे का नाम लिखा। रितेश ने ट्विटर पर राहिल को यंगेस्ट देशमुख कहा।

Riteish tweet

जेनेलिया ने इस ट्वीट को रिट्वीट किया और लिखा, “राहिल रितेश देशमुख.”

गौरतलब है कि रितेश और जेनेलिया 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे।  इसके बाद उनके घर 2014 में बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम रियान रखा गया। इसके बाद अभी हाल ही में इसी महीने जेनेलिया ने दूसरे बेटे को जन्म दिया जिसका नाम राहिल रितेश देशमुख रख गया हैं।