Riteish-Genelia के दूसरे बेटे की पहली झलक आई सामने
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रैस जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। इस बार भी उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया हैै। हाल ही में जेनेलिया को अस्पताल से छुट्टी मिली है। आज उनके दूसरे बेटे की कुछ तस्वीरें सामने आई है।
इसमें अभिनेता रितेश देशमुख अपने बेटे के साथ खड़े है। इसके साथ ही उनके दूसरे नवजात बच्चे को उनकी मां ने उठाया हुआ है। बच्चे की यह पहली तस्वीर है। बता दें कि उनके पहले बेटे का जन्म 24 नवंबर 2014 को हुआ, जिसका नाम रियान देशमुख रखा गया है।






















