Rishi Kapoor ने Kim Kardashian का उड़ाया मजाक

0
15

हमेशा ट्विटर पर अपने विवादित बयान की वजह से सुर्ख़ियों में बने रहने वाले जाने माने बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर एक बार फिर से चर्चाओ में आ गए है। ऋषि कपूर ने इस बार हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कर्दाशियां का मजाक बनाया है।

ऋषि ने किम कर्दाशियां की तुलना प्याज के थैले से करते हुए ट्विटर पर लिखा कि ‘जाली वाले थैले में प्याज’।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब ऋषि कपूर ने किसी का मजाक बनाया हो। कुछ समय पहले ही उन्होंने ट्विटर पर हिलेरी क्लिंटन का भी मजाक बनाया था जिसके बाद ट्विटर पर उनकी खूब आलोचना की गई थी।

मालूम हो कि फैशन को लेकर उन्होंने पहले भी ट्विटर पर फैशन ब्रांड ‘जारा’ का मजाक बनाया था। यहां तक की कई बार उन्होंने 80 और 90 के जमाने में खुद के फैशन की भी कई बार आलोचना की है।

SHARE

LEAVE A REPLY