Rishi Kapoor ने Dawood Ibrahim के साथ पी चाय, घंटों तक चली बातचीत

0
20

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की किताब ‘खुल्लम खुल्ला’ रिलीज हो गयी हैं। और आपको बता दें कि फिल्म के नाम की तरह ही इसमें कई बातो का खुलासा भी हुआ हैं। इस किताब में ऋषि कपूर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर भी एक किस्से का खुलासा हुआ हैं।

ऋषि कपूर ने लिखा है, ‘1988 में वह आरडी वर्मन नाईट में हिस्सा लेने दुबई गए थे। जब वह दुबई के एयरपोर्ट पर पहुँचे तो एक शख्स ने उनकी बात फोन के जरिये दाऊद इब्राहिम से ही करा दी।

आपको बता दें कि यह बात 1993 के मुम्बई धामको से पहले की बात हैं। जब एक वह दाऊद को देश का दुश्मन नहीं मानते थे।

ऋषि ने बताया, दाऊद ने उनसे फोन पर कहा कि किसी भी चीज की जरूरत हो तो मुझे बताना। शाम को ऋषि को लेने के लिए दाऊद ने रोल्स रॉयस भेजी। इस दौरान ऋषि को घुमा-फिराकर दाऊद तक ले जाया गया ताकि उन्हें उनके घर की लोकेशन का पता न चल सके।

दाऊद के घर पहुँचने पर ऋषि को बताया गया कि दाऊद न तो खुद शराब पीते है और न ही किसी को पिलाते हैं। तब उन्हें चाय पिलाई गयी। इस दौरान ऋषि और दाऊद के बीच चार घंटे तक बातचीत चली।

दाऊद ने ऋषि से कहा कि उन्हें उनकी फिल्म ‘तवायफ’ पसंद आयी क्योंकि उस फिल्म में ऋषि का नाम भी दाऊद था।  इस जरिये उन्होंने उनका नाम मशहूर कर दिया।

किताब में आगे लिखा है, दाऊद ने कहा कि वह मेरे पिता, में चाचाओं, दिलीप कुमार, महमूद, मुकरी जैसे अभिनेताओं को बहुत पसंद करते हैं। ऋषि ने बताया कि वह वहाँ जाने से पहले डरे हुए थे लेकिन उनके घर पहुँचने के बाद वह तनावरहित हो गए।

ऋषि ने बताया कि उन्होंने ‘बॉबी’ फिल्म के लिए 1973 में बेस्ट एक्टर का अवार्ड खरीदा था।  तब नॉमिनेशन में ‘जंजीर’ फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन का नाम भी था।

किताब के मुताबिक़, दाऊद के भाई नूरा को लिखने का शौक था और उन्होंने उनके लिए एक फिल्म के लिए गाना भी लिखा था। ऋषि कपूर ने एक फिल्म भी बनायी थी जिसका नाम ‘श्रीमान आशिक’ हैं। इस फिल्म में गाने के बोल नूरा ने लिखे थे।

SHARE

LEAVE A REPLY