आज से शुरू हो रहे खेलों के इस महाकुंभ में भारत का अब तक सबसे बड़ा दल Rio Olympics 2016 में उतरेगा। भारत का लक्ष्य लंदन ओलिम्पिक की रिकार्ड तोड़ कामयाबी को पीछे छोड़ एक नया इतिहास बनाना होगा। Rio Olympics 2016
बता दें कि डोपिंग विवाद के वाबजूद 118 सदस्यीय भारतीय दल से रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। भारत ने 4 साल पहले लंदन ओलिम्पिक में 2 रजत और 4 कांस्य सहित 6 पदक जीते थे लेकिन इस बार इसकी संख्या दोगुनी हो सकती है।
आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो जाने वाले खिलाडिय़ों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर एक शानदार पहल की थी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी थीं। रियो में इस बार भारत जिस तरह बड़ा दल उतार रहा है।
Rio Olympics 2016
इन खिलाडिय़ों पर रहेगा दारोमदार
- निशानेबाज – अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग और जीतू राय
- बैडमिंटन स्टार – साइना नेहवाल
- पहलवान – योगेश्वर दत्त और नरसिंह यादव
- टैनिस स्टार – सानिया मिर्जा, लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना
- मुक्केबाज – शिवा थापा और विकास कृष्णन
- तीरंदाज – दीपिका कुमारी, डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा
- जिम्नास्ट – दीपा करमाकर
- पुरुष हॉकी टीम


































