रियो ओलंपिक 2016 जिम्नास्ट दीपा कर्माकर रियो में अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के वाबजूद कांस्य पदक जीतने से जरूर चूक गयी।
बता दें कि 52 साल बाद भारत की ओर से किसी जिम्नास्ट ने ओलंपिक में हिस्सा लिया था। दीप राष्ट्रमंडल खेलों (ग्लासगो 2014) में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट रही है। इसके बाद उन्होंने हिरोशिमा में हुए एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत और 2015 की विश्व चैंपियन में वह फाइनल राउंड तक पहुची और प्रतियोगिता में पांचवे स्थान पर रही थी।
बता दें कि 2007 में दीप ने जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीत दर्ज की थी। इसके बाद से उन्होंने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल ७७ मेडल जीते है जिनमें 67 गोल्ड मेडल शामिल है। खेलों के इस महाकुंभ में दीपा कांस्य पदक जीतने से जरूर चूक गयी लेकिन इस जिम्नास्ट ने वॉल्ट में चौथे स्थान पर रहते हुए इतिहास रच दिया।
दीपा छः जिम्नास्टों में एक समय दूसरे स्थान पर चल रही थी लेकिन उनके बाद आई रूस के मारिया पासेका ने रजत और अमेरिका की जिम्नास्ट क्वीन सिमोन बाइल्स ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।




























