मैडम तुसाद में लगे Amitabh के पुतले का होगा मेकओवर
बॉलीवुड के महानायक यानि कि अमिताभ बच्चन के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगे मोम के पुतले का मेकओवर होने जा रहा हैं। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ ने ट्विटर पर दी है। आपको बता दें कि अमिताभ ऐसे पहले कलाकार है जिनका पुतला मैंडम तुसाद में रखा गया था। आपको बता दें कि उनका पुतला वर्ष 2000 में इस संग्रहालय में रखा गया था।
अमिताभ ने ट्वीट किया,’ एक बार फिर मुझे मैडम तुसाद में जाने का मौका मिल रहा है। इस बार नये अवतार में।’
दरअसल, उनके लुक में कई सारे बदलाव किए जाएंगे। इसलिए संग्रहालय के अधिकारियों ने अमिताभ बच्चन से सहायता का अनुरोध किया है। उन्होंने बिग बी से उनके पसंदीदा सामान, चश्मा और कपड़े मांगे हैं ताकि मेकओवर उनके लुक में बदलाव किया जा सके।

















