बता दें कि ‘आयरन लेडी’ के नाम से जाने-जाने वाली मणिपुर की इरोम शर्मिला 16 साल बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है। लेकिन अनशन तोड़ने के बाद उनके अपने ही उनका साथ छोड गए। अब उनके पास रहने के लिए कोई घर नहीं है।
आपको बता दें कि इरोम शर्मिला 2 नवंबर 2000 को मणिपुर में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून को हटाए जाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठी थी।लेकिन अब खबर है कि फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान खान की भाभी का रोल करने वाली अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने उनके लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया की मदद से इरोम शर्मिला को अपने साथ रहने के लिए कहा है। रेणुका ने फेसबुक पर लिखा कि ‘इरोम शर्मिला यदि आपके पास ऐसी कोई जगह नहीं है जो आपको रखने को तैयार हो तो कृपया आप मेरे साथ यहां मुंबई में रह लें।
यह मेरा सौभाग्य होगा। सारे ह्यूमन राइट्स और एंटी एफ्स्पा कार्यकर्ता उस वक्त तक आपके साथ थे जब तक आपके नाक में ट्यूब लगा हुआ था। आप अकेले शासन-प्रशासन का कहर झेल रही थीं। वह इस लायक नहीं हैं कि आप उनके बारे में सोचे।




























