Rekha को मिला तीसरा यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा को अभी हाल ही में तीसरे यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड से नवाजा गया है। गौरतलब है कि रेखा का फिल्म इंडस्ट्री में उल्लेखनीय योगदान के रहा है जिसके चले उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले यह अवार्ड लता मंगेश्कर और अमिताभ बच्चन को दिया जा चुका है । रेखा ने कहा, “यह अवॉर्ड उन्हें याद दिलाता है कि पर्दा अभी गिरा नहीं है और पहले से अधिक बेहतर करना है।”
















