Ravindra Jadeja ने की रीवाबा सोलंकी से इंगेजमेंट, देखे फोटोज
भारतीय क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा ने शुक्रवार को राजकोट की इंजीनियर रीवाबा सोलंकी से इंगेजमेंट कर ली। बता दें कि ये सगाई इवेंट जडेजा के अपने रेस्टॉरेंट ‘Jaddu’s Food Field’ में हुआ।
रीवाबा अभी यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रही हैं। आपको बता दें कि रीवाबा के पिता हरदेव सिंह सोलंकी केशोद के बाला गाम से हैं, लेकिन राजकोट की सरिता विहार सोसाइटी में रहते हैं और उनका सासण में फार्म हाउस है। नवलखी पोर्ट पर ब्रिज-वे भी है। रीवाबा के चाचा हरीश सिंह सोलंकी गुजरात कांग्रेस नेता हैं।
रवींद्र ने दिसंबर 2012 में राजकोट में अपना रेस्टॉरेंट शुरू किया था। यहीं इंगेजमेंट सेरेमनी और पार्टी रखी गई।

























