फिर से साथ दिखेगी Raveena Tandon और Govinda की जोड़ी
गोविंदा और रविना टंडन की हिट जोड़ी एक बार फिर से साथ में नजर अाने वाली है। गोविंदा और रवीना दस से अधिक फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। ‘दुल्हे राजा’, ‘आंटी नंबर वन’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ उनकी हिट फिल्मों में से हैं।
अब आपको बता दें कि एक लम्बे समय के बाद एक बार फिर से दर्शको को उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी लेकिन रवीना और गोविंदा किसी फिल्म में नहीं नजर आने वाले है बल्कि छोटे पर्दे के एक डांस रियलिटी शो में ये दोनों जज की भूमिका में दिखाई देंगे। ‘शाइन ऑफ इंडिया’ नाम के इस शो के दोनों ही खासे उत्साहित हैं।
और आपको यह भी बता दें कि रवीना फिल्म “शब” से फिल्मो में वापसी कर रही है। इस फिल्म में वह मुख्य किरदार निभाती नजर आएँगी। फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर ओनिल कर रहे है।

















