आपको बता दें कि हाल ही में एक जानी-मानी एक्ट्रेस को कार में सोना भारी पड़ गया। हम बात कर रहे हैं तेलगु फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि गौतम की। दरअसल अभी कुछ दिनों पहले रश्मि कुरनूल जा रही थी। इसके लिए उन्होंने एक कैब बुक की थी।
इस दौरान रात के वक्त उनकी कैब के ड्राइवर ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस उन्होंने रात के वक्त किया जब रश्मि सो गयी थी। इस पूरी घटना का खुलासा रश्मि ने एक इंटरव्यू में किया हैं।
उन्होंने बताया कि चलती कार में उनके साथ रात में रेप करने की कोशिश की गई। रश्मि ने कहा, ‘ये घटना तब हुई जब मैं कुरनूल जा रही थी। कुरनूल जाने के लिए मैंने एक कैब बुक कर रखी थी। रात का वक्त था और मैं आम पैसेंजर की तरह कार में सो गई।
रश्मि ने कहा, जब मेरी आंख खुली तो मैंने देखा कि कार का रूट बदल चुका था’। रश्मि ने ड्राइवर से जब रूट बदलने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि ये शॉर्टकट है और उनसे बहस करने लगा।
इस दौरान उसने रश्मि के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई और कार से भाग गईं। आपको बता दें कि रश्मि बॉलीवुड की ‘वेल डन अब्बा’ और ‘लॉगिन’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

























