Befikre के लिए अपनी बॉडी पर जमकर मेहनत कर रहे है Ranveer Singh
बालीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बेफिक्रे – दोज हू डेयर टू लव’ के लिए अपने शरीर पर खूब मेहनत कर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म के लिए रणवीर इन दिनों अपने निजी ट्रेनर लॉयड स्टीवंस के साथ पेरिस में हैं।
स्टीवंस ने ट्विटर पर रणवीर के नए लुक की एक तस्वीर साझा की । इसमें उनकी काफी अच्छी बॉडी नजर आ रही है। उन्होंने अपनी और रणवीर की व्यायाम करते हुए एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘ लगता है कि इससे यह स्पष्ट होगा…जो कुछ प्रमुख बदलाव रणवीर ने ‘बेफिक्रे’ के लिए किए हैं।
फिल्म में रणवीर के साथ फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस” की हीरोइन वानी कपूर नजर आएँगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के तीन पोस्टर भी रिलीज हो चुके है जिसमे रणवीर और वाणी किस करते हुए नजर आ रहे है।
आपको बता दें कि आदित्य चोपड़ा फिल्म ‘बेफिक्रे’ के साथ सात साल बाद निर्देशन जगत मेें वापसी कर रहे हैं। आदित्य के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की ‘रब ने बना दी जोड़ी’ थी।






















