मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने विश्व प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव का सिल्वर स्क्रीन पर किरदार निभाने की इच्छा जाहिर की हैं। दरअसल बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान रामवीर ने बाबा रामदेव का किरदार निभाने की बात कही। कार्यक्रम में मौजूद सभी दर्शको ने रणवीर की इस बात पर जोरदार तालिया बजायी।
हालांकि उन्होंने ये बात मजाकियां तौर पर कही थी। उन्होंने कहा अगर भविष्य में उनकी बायोपिक फिल्म बनती है तो वह उसमे बाबा रामदेव की भूमिका जरूर निभाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान रणवीर ने बाबा रामदेव के साथ कई प्रकार के आसन भी किये।
फ़िलहाल बता दें कि रणवीर अपनी फिल्म ‘बेफिक्रे’ की रिलीज के साथ तैयार है। ये फिल्म 09 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।
इसके बाद वह फिल्म ‘पद्मावती’ में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और अभिनेता शाहिद कपूर भी लीड रोल में हैं।





























