बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग कर रहे हैं। उनकी ये फिल्म आगामी वर्ष 2017 में ईद पर रिलीज होगी।
अब सुनने में आ रहा है कि कबीर खान की अगली फिल्म में सलमान की जगह अभिनेता रणवीर सिंह ने ले ली हैं। खबर थी कि कबीर खान ‘ट्यूबलाइट’ पर काम खत्म करके एक और नयी फिल्म पर काम शुरू करने वाले थे लेकिन अब सलमान की जगह फिल्म में रणवीर के कास्ट किये जाने की खबरें हैं।
इसकी वजह सलमान और कबीर खान के बीच हुए मतभेद बतायी जा रही हैं। हाल ही में ख़बर आई थी कि सलमान और कबीर खान के बीच ‘ट्यूबलाइट’ के सेट पर हुई बहस दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई है। इसके अलावा कहा जा रहा था कि सलमान ने फैसला किया है कि वह आगे से कबीर खान की किसी फिल्म में भी काम नहीं करेंगे।
हालांकि कबीर ने इस खबर को अफवाह बताते हुए कहा था कि उनके और सलमान के बीच ऐसा कुछ नही हुआ है, दोनों में सब कुछ ठीक है।
कबीर खान की अगली फिल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित होगी। उस समय टीम की क्या हालत थी और कैसी कैसी समस्या का सामना करना पड़ता था सब इस फिल्म में दिखाया जाएगा। रणवीर को भी इस प्रोजेक्ट में काफी दिलचस्पी है और हो सकता है पद्मावती की शूटिंग के बाद वो इसपर काम शुरू करेंगे।


























