Rohit Shetty की अगली फिल्म में होंगे Ranveer Singh
खबर है कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह को निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म में अभिनय का मौका दिया है। रणवीर के प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा कि वह जल्द रोहित के साथ काम करेंगे। रोहित को अपनी फिल्मों में जबर्दस्त कार स्टंट, मारधाड़ दृश्यों व कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए जाना जाता है।
रणवीर इस वक्त अपनी अगली फिल्म “बेफिक्रे” की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। इसमें रणवीर की जोड़ीदार अभिनेत्री वाणी कपूर होंगी, जिन्होंने शुद्ध देसी रोमांस (2003) से बॉलीवुड में कदम रख था।
रोहित शेट्टी निर्देशित आगामी फिल्म नौ दिसंबर को रिलीज होगी। गौरतलब है कि रणवीर को आदित्य चोपड़ा की घरेलू फिल्म निर्माण कंपनी यश राज फिल्म्स ने बैंड बाजा बारात (2010) फिल्म से लांच किया था।

















