Ranveer ने कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे

0
18

बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता  रणवीर सिंह ने बुधवार को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अपने बर्थडे पर रणवीर अपने फेवरेट फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मैच देखने के लिए फ्रांस के लियोन शहर पहुंच गए।

वेल्स के खिलाफ खेल रहे पुर्तगाल ने जीत दर्ज की जिसमें रोनाल्डो का एक शानदार हेडर भी शामिल रहा। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर मैच के दौरान की अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं।

रणवीर ने इससे पहले जन्मदिन की शुभकामनाओं का शुक्रिया कहने के लिए भी अपनी एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।

आपको बता दें कि रणवीर जल्द आदित्य चोपड़ा की निर्देशित फिल्म ‘बेफिक्रे’ में नजर आने वाले है।  इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री वाणी कपूर लीड रोल में हैं।

ranveer pic

ranveer

SHARE

LEAVE A REPLY