टोरंटो में Deepika के साथ वैलेंटाइन डे मनाने पहुंचे Ranveer
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ वैलेंटाइन डे मनाने के लिए दीपिका की अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज’ के सेट पर ही पहुंच गए।
आपको बता दें कि ‘ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज’ फिल्म की शूटिंग इन दिनों टोरंटो में चल रही है फिल्म में दीपिका के साथ हॉलीवुड सुपरस्टार विन डीजल है।
फिल्म के डायरेक्टर डी. जे. करूजो ने जोड़ी के साथ खास फोटो शेयर की है। रणवीर और दीपिका के साथ ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए डायरेक्टर ने लिखा, “सेट पर स्पेशल विजिटर की तौर पर रणवीर सिंह की एंट्री, जिन्हें देख दीपिका बेहद खुश हैं”।

















