Shahid को फिल्म के पोस्टर पर भी नहीं देखना चाहते Ranveer

0
90

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का अपनी प्रेमिका अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए प्यार सामने आया है। दरअसल हम बात कर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘पद्मावती’ की।

जिहां इधर अभी फिल्म की शूटिंग तक शुरू नहीं हुई है लेकिन फिल्म को लेकर कई बातें होने लगी है। फिल्म में काम करने वाले कलाकारों के बीच अहंकार के टकराव की चर्चाएं भी शुरू हो गयी हैं।

खबर है कि रणवीर ने कहा है कि वह फिल्म के पोस्टर पर अपने और दीपिका के अलावा किसी तीसरे को नहीं देखना चाहते हैं। और आपको बता दें कि फिल्म में ये तीसरा शख्स कोई और नहीं बल्कि शाहिद कपूर हैं। लेकिन शाहिद ने पहले ही साफ़ कर दिया है अगर इस कुछ होता है तो वह फिल्म छोड़ देंगे।

इसी के चलते संजय लीला भंसाली ने अपने ऑफिस पर फिल्म इस मुद्दे पर तीनो कलाकारों से मीटिंग की है और उन्होंने शाहिद को ये भी विश्वास दिलाया है कि फिल्म में उनके किरदार को लेकर कोई भी नइंसाफी नही होगी। फिल्म में शाहिद कपूर पद्मावती के पति राजा रत्नसेन की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म ‘पद्मावती’ खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी। रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी। ‘पद्मावती’ में रणवीर सिंह, अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते नजर आएंगे और दीपिका ‘पद्मावती’ का किरदार निभाएंगी।

ये फिल्म लगातार किसी न किसी वजह से आगे टलती जा रही है।  कुछ समय पहले खबर थी कि रणवीर सिंह ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट मांगी थी जिससे नाराज होकर संजय लीला भंसाली ने फिल्म में रणवीर की जगह और किसी अभिनेता को लेने की बात कही थी।

अब सुनने में आ रहा है कि ये फिल्म अगले वर्ष 2017 में नही बल्कि 2018 में रिलीज होगी। क्योंकि रणवीर, दीपिका और शाहिद तीनो ही अपनी आगामी दूसरी फिल्मो में व्यस्त है। जिससे इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पा रही है।

ranveer with deepika

LEAVE A REPLY