खबर है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘रंगून’ का ट्रेलर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘दंगल’ के साथ रिलीज कर दिया जायेगा। ‘दंगल’ 23 दिसंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होनी है और इसी दिन फिल्म रंगून का ट्रेलर भी जारी हो जायेगा।
आपको बता दें कि फिल्म ‘रंगून’ में कंगना के साथ अभिनेता सैफ अली खान और शाहिद कपूर भी हैं। फिल्म विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी है। आमिर की दंगल का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं।
अब इस फिल्म की रिलीज के साथ ही रंगून का ट्रेलर भी सामने आ जायेगा। ‘दंगल’ में आमिर खान पहलवान महावीर सिंह फोगाट के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी महावीर सिंह और उनकी बेटियों के इर्दगिर्द है।


























