इन दिनों कंगना रनौत विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही फिल्म “रंगून” की शूटिंग में बिजी है। वे इस फिल्म में एक दमदार किरदार निभाने जा रही है। और अभी हाल ही में फिल्म रंगून में उनका फर्स्ट लुक लीक हुआ है।
फिल्म में कंगना के लुक की तस्वीर सामने आई है। इसमें कंगना सेना के ड्रेस में नजर आ रही है और उनके हाथ में एक हंटर भी है। इस फोटो में आप देख सकतें हैं कि अपने सीन में पूरी तरह डूबी कंगना को विशाल कुछ समझा रहे हैं।
फिलहाल आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई में हो रही है। इस फिल्म में कंगना के साथ सैफ अली खान और शाहिद कपूर भी लीड रोल में हैं।
फिल्म में ईशा गुप्ता भी एक आइटम सांग करती नजर आएँगी। फिल्म की अनुमानित रिलीज डेट 14 अक्टूबर 2016 है।

























