‘Do Lafzon Ki Kahani’ सेट पर Kajal को Kiss कर बैठे Randeep

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुडा और अभिनेत्री काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी आगामी रोमांटिक फिल्म “दो लफ्जों की कहानी” को लेकर चर्चाओं में बने हुए है।  उनकी इस फिल्म का फैंस भी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अभी हाल ही फिल्म के शूटिंग सेट से एक चौंका देने वाली बात सामने आई है।  दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान रणदीप अचानक से काजल अग्रवाल को किस कर बैठे।  जिसके लिए काजल तैयार नहीं थी।

आपको बता दें कि काजल अग्रवाल ने अभी तक फिल्मों में किसिंग सीन नहीं दिया है फिर वो चाहे बॉलीवुड फिल्म हो या साउथ फिल्म्स। मलेशिया में फिल्म दो लफ्जों की कहानी की शूटिंग के दौरान काजल को झटका लगा जब रणदीप हुडा ने उन्हें पकड़कर लिप-लॉक कर डाला।

खबर है कि ये सीन एक इमोशनल सीन था और एस रणदीप ने फिल्म के निर्देशक दीपक तिजोरी के कहने पर ही किया था।  लेकिन इस सीन के बाद काजल फिल्म निर्देशक के पास गई और फिल्म से इस सीन को काटने की बात कही।काजल ने उन्हें बताया कि फिल्म से ये सीन काटा जाए और इसे दुबारा से अच्छे से सीन को शूट किया जाए।

इस बारे में फिल्म के निर्देशक दीपक तिजोरी ने कहा कि ‘उन्हें याद है कि काजल ने उनसे कहा था कि उन्होंने अभी तक फिल्मों में किसिंग सीन नहीं दिए है। वह दक्षिण में नामी स्टार है और हिंदी फिल्मों में किसिंग सीन से उनकी दक्षिण फिल्मों में छवि ख़राब हो सकती है।चूँकि यह एक इमोशनल सीन था और रणदीप ने मेरे कहने पर ही ऐसा किया था। फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड को देखते हुए काजल इस सीन के लिए मान गई और उन्होंने इस सीन को दोबारा से अच्छे से शूट किया।’

do lafzon ki kahanai