रणबीर और कैटरीना का हुआ ब्रेकअप, वजह बनी दीपिका
आपको बता दें कि इस समय बी-टाउन में ये खबर तेजी से फैल रही है कि लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ का ब्रेकअप हो गया है।
कहा जा रहा है जब से कटरीना कैफ ने रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है तब से दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ गया है। इसके अलावा इन लव बर्ड्स के बीच तकरार की एक और बड़ी वजह बताई जा रही है और वो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण। गौरतलब है कि रणबीर कपूर कैटरीना से पहले दीपिका के साथ रिलेशनशिप में रह चुके है।
बता दें कि कैटरीना उसी वक्त से असहज महसूस करने लगी थीं जबसे इम्तियाज अली फिल्म तमाशा के लिए रणबीर और दीपिका की कैमिस्ट्री ने वाहवाही बंटोरना शुरू की है।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ए दिल है मुश्किल की शूटिंग कर रहे हैं। क्रिसमस सेलिब्रेशन के बाद यह दोनों स्टार्स किसी शानदार जगह पर छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो जाएंगे ।
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ दोनों एक साथ अपनी आगामी फिल्म “जग्गा जासूस” में नजर आएंगे।















