रणबीर कपूर की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की रिलीज फिर हुई पोस्टपोन
रणबीर कपूर की आगामी फिल्म इन दिनों आधार में लटकी हुई है और उनका फिल्मी करियर भी खतरे में है उनकी आखरी रिलीज़ फिल्म रॉय बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नही कर पायी।
रणबीर की आखरी हिट फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी थी’ इसके बाद से रणबीर मानो फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही हो गए। और उनका फिल्मी करियर भी इन दिनों बेकार चल रहा है।
रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है लेकिन दर्शको ने इस ट्रेलर को कुछ खास पसंद नही किया है।
अब खबर है ही रणबीर की आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ जोकि अनुराग बासु के निर्देशन में बन रही है उसकी एक बार फिर से रिलीज़ डेट आंगे बढ़ गयी है।
पहले फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होनी तय थी। लेकिन सैफ अली खान और कटरीना कैफ स्टारर कबीर खान की ‘फैंटम’ भी इसी तारीख पर लग रही थी तो टकराव टालने के लिए ‘जग्गा जासूस’ की रिलीज डेट 27 नवंबर कर दी गई।
लेकिन अब खबर है कि जग्गा जासूस इस साल रिलीज़ ही नही होगी वह अगली साल 2016 में रिलीज़ होगी। और खबर तो यह भी है कि, “रणबीर फिल्म के कुछ हिस्सों से खुश नहीं हैं और अनुराग बसु फिर उन्हें शूट कर सकते हैं। वे नहीं चाहते कि इस बार कुछ भी कम रहे। बावजूद इसके रणबीर ये भी चाहते हैं कि रिलीज तय तारीख पर हो ही जाए।”
















