अभी कुछ दिनों पहले खबर थी कि बॉलीवुड के चर्चित लवबर्ड रनबीर कपूर और कटरीना कैफ की जोड़ी ‘राजनीति’ फिल्म के बनने जा रहे दूसरे संस्करण ‘राजनीति 2′ में भी एक साथ नज़र आयेगे।
लेकिन अब खबर आ रही है कि रनबीर कपूर इस फिल्म में किरदार नहीं निभाएंगे। एक ओर प्रकाश झा ‘गंगाजल-2’ की तैयारी में जुटे हैं, वहीं उनकी फिल्म ‘राजनीति-2’ बनने की भी तैयारियां भी हो रही है। और अब खबर है कि फिल्म में रनबीर कपूर का रोल नही होगा फिल्म में सिर्फ कटरीना कैफ ही होंगी।
फिल्म में उनकी पात्र इंदु मुख्य मंत्री बन जाती है और उसके पेट में पृथ्वीराज (अर्जुन रामपाल) का बच्चा है।मूल फिल्म अगर सोनिया गांधी और राजनीति में उनके प्रवेश पर आधारित थी तो सीक्वल मौजूदा राजनीतिक हालात के किसी पहलू को केंद्र में रखेगी।
खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। क्यूंकि इन दिनों कटरीना अपनी आगामी फिल्म ‘फितूर’ की शूटिंग में व्यस्त है जोकि अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही है। और इस फिल्म में कटरीना के अलावा सिद्धार्थ रॉय कपूर, रेखा, अदिति राओ और अक्षय ओबरॉय भी होंगे।
Mazale Boxoffice, Bollywood News, Trailers, Crickets

