बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी लंबे समय से अटकी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ लीड रोल में है। इस फिल्म की रिलीज डेट अब फाइनल हो चुकी है। ये फिल्म 07 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अब आपको बता दें कि रणबीर कपूर अभिनेता संजय दत्त की बन रही बायोपिक फिल्म में भी नजर आएंगे। साथ ही रणबीर की आगामी फिल्मों में इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही फिल्म ”ड्रैगन” भी शामिल है।
रणबीर अपनी आने वाली इन दोनों फिल्मों की शूटिंग के लिए वक्त के साथ तालमेल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वे संजय दत्त की बायोपिक पर राजकुमार हिरानी और अयान मुखर्जी की ‘ड्रैगन’की शूटिंग एक ही समय पर शुरू करेंगे।
उनका कहना है कि फिलहाल वो इस स्थिति से निपटने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म ‘ड्रैगन’ में रणबीर के साथ आलिया भट्ट नजर आएँगी। रणबीर और आलिया की साथ में यह पहली फिल्म है।
बता दें कि रणवीर फिलहाल करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग में बिजी है। वहीं आलिया भट्ट भी जल्द गौरी शिंदे की फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में शाहरुख के साथ नजर आने वाली है।
























