काफी दिनों से रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेकअप की ख़बरें चर्चाओ का विषय बनी हुई है लेकिन अब आपको बता दें कि हाल ही में रणवीर ने कैटरीना से अपने ब्रेकअप की वजह का खुलासा का किया है।
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि रणबीर कैट से मिलने के लिए उनके घर गए है। इससे ऐसा अंदाज लगाया जा रहा था कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। लेकिन रणबीर ने हाल ही में कैटरीना संग ब्रेकअप की वजह बतायी है और साथ ही उन खबरों पर भी विराम लगा दिया, जिनमे कहा जा रहा था कि वह कैट से मिलने उनके घर गए थे।
एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने अपने और कैट के ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए कहा, कैटरीना से ब्रेकअप के पीछे कई वजह बतायी है, जिनमे अफवाहे और बेमतलब की ख़बरें भी शामिल है। अलग होने पर बुरा लगता है। उन्होंने बताया कैटरीना मेरी जिंदगी की सबसे प्रभावशाली महिला थी। मेरे माता-पिता के बाद वही मेरी जिंदगी में मेरे लिए सबसे अहम थी। कैटरीना के जाने की खबर पर रणबीर ने कहा, ये सब बिलकुल झूठ है और मुझे बुरा लगता है जब मीडिया इस तरह की ख़बरों को प्रोमोट करता है।
आखिरी बार मैं उनसे ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग के दौरान मिला था। बता दें कि इन दिनों दोनों स्टार्स फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म अगले वर्ष अप्रैल में रिलीज होगी।























