बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अभिनेता संजय दत्त की बन रही बायोपिक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि रणबीर फिल्म लीड रोल निभा रहे हैं। हाल ही में फिल्म शोटिंग सेट से रणबीर का लुक सामने आया हैं जिसमे वे बिल्कुल संजय दत्त की तरह दिख रहे हैं।
जारी हुई तस्वीरों में रणबीर पहचानने में ही नहीं आ रहे हैं। फोटो को देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि ये संजय नहीं रणबीर हैं।
फिल्म राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही हैं। फिलहाल फिल्म का टाइटल नेम अभी फाइनल नहीं हुआ हैं।




























