एक दूसरे को Kiss करते हुए दिखे Ranbir और Katrina
खबर है कि रणबीर कपूर और कटरीना कैफ को बालकनी में खड़े होकर Kiss करते हुए देखा गया है। जिसकी एक तस्वीर लीक हुई है। खबरों के मुताबिक, फोटो बांद्रा स्थित उस अपार्टमेंट पर खींची गई है, जहां रणबीर-कैट साथ में रहते हैं। रात करीब 10.30 बजे कैटरीना आईं। इसके बाद आधा घंटे तक वे बात करते रहे। इसी दौरान उन्होंने Kiss भी किया।
आपको बता दें कि अभी कुछ ही दिनों पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी। लेकिन ब्रेकअप की खबरों के बाद यह दूसरा मौका है, जब उन्हें साथ देखा गया। इससे पहले कपूर परिवार की क्रिसमस पार्टी में कैट ने रणबीर के साथ पहुंचकर सबको चौंका दिया था। बता दें कि करीब एक साल से रणबीर और कैटरीना बांद्रा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।
और खबर तो यह भी है कि इस वर्ष दोनों एक दूसरे के साथ शादी कर लेंगे।


















