बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित बन रही बायोपिक फिल्म में लीड रोल निभा रहे है जिसके लिए फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं।
हाल ही में फिल्म के शूटिंग सेट से रणबीर की कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं जिसमे उनका संजय दत्त लुक नजर आया हैं। रणबीर के बाल लंबे है जैसे बिल्कुल संजय दत्त के हुआ करते थे।
खबर है कि फिल्म में संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त का रोल अभिनेत्री विद्या बालन निभाती नजर आ सकती है। सुनने में आ रहा है कि संजय की पत्नी मान्यता के रूप में विद्या बालन से बात की गई है।
फिलहाल उन्होंने अभी फिल्म साइन नहीं की है। आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन मशहूर राजकुमार हिरानी करेंगे।




























