बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और फरहान अख्तर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो गया है। आपको बता दें कि रणबीर कपूर और फरहान अख्तर समेत सात लोगों पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज करवाया है। यह शिकायत ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान जालसाजी का शिकार बने लखनऊ हाईकोर्ट बेंच के एक वकील ने करवाई है।
बता दें कि ये मामला ऑनलाइन शॉपिंग में की गयी धोखाधड़ी का मामला है और ये दोनों अभिनेता भी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का एड करते है। इस मामले की जांच एसआई कौशलेंद्र यादव कर रहे है।
दरअसल केशवनगर निवासी रजत बंसल हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में वकालत की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने askmebazar.com से 23 अगस्त को एक एलईडी टीवी बुक करवाया था। इसके लिए उन्होंने कंपनी को ऑनलाइन 29,999 रुपए पेमेंट दिया। डील के 10 दिन के अंदर उनके पास टीवी पहुंच जाना था, लेकिन जब उन्हें इसकी डिलीवरी नहीं मिली, तो उन्होंने कंपनी के कस्टमर केयर समेत कई अफसरों से फोन और ईमेल के जरिए जानकारी मांगी और शिकायत भी दर्ज कराई। लेकिन फिर भी कोई नतीजा नहीं निकला और टीवी की डिलेवरी नहीं मिली तो उन्होंने रविवार को हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में कंपनी के मालिकों और इसका एड करने वाले रणवीर कपूर-फरहान अख्तर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।























