Ranbir Kapoor ने खरीदा मुंबई में सबसे महंगा फ्लैट

बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर ने मुंबई के वास्तु पाली हिल में एक फ्लैट खरीदा है जिसकी कीमत 35 करोड़ रुपए बतायी जा रही है।  बताया जा रहा है कि यह फ्लैट इस क्षेत्र का अबतक का सबसे महंगा  फ्लैट है।

रणबीर ने वास्तु पाली हिल की सातवी मंजिल में 2460 स्क्वेयर फीट का फ्लैट खरीदा है। रणबीर के लैट के साथ दो पार्किग स्लॉट भी हैं। यह 12 मंजिला इमारत कपूर खानदान के कृष्णा राज बंगले के नजदीक स्थित है।बताया जाता है कि यह मुंबई में प्रति स्क्वेयर फीट के हिसाब से क्षेत्र का सबसे महंगा फ्लैट हो सकता है।

फिलहाल आपको बता दें कि रणबीर अपनी आगामी फिल्म “जग्गा जासूस” में नजर आएंगे। इस फिल्म में रबिर के साथ उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में हैं।

ranbir