Ranbir की फिल्म ‘Dragon’ की शूटिंग अगले साल होगी शुरू

0
43

निर्देशक अयान मुखर्जी की आगामी सुपरहीरो फिल्म ‘ड्रैगन’ की शूटिंग अगले साल आरंभ होगी। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होंगे। यह एक देसी सुपरहीरो की कहानी है। रणवीर फिल्म में सुपरहीरो की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म की पूरी शूटिंग अगले साल मई में देश के अलग-अलग हिस्सों में होगी।

पहले इसके कुछ हिस्से विदेश में फिल्माने की योजना थी। सूत्रों के मुताबिक कहानी देसी हीरो की है, इसलिए भारत की ही लोकेशन रखने का फैसला किया गया है।

आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसम्बर में शुरू होनी थी लेकिन रणवीर की व्यस्तता के चलते इसकी तारीखें आगे करनी पड़ी। वहीँ आलिया भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की शूटिंग में व्यस्त है। उसकी भी शूटिंग अगले साल की शुरुआत तक पूरी होने की संभावना है।

इसका मतलब अब तो साफ़ है कि फिल्म ‘ड्रेगन’ का पहला शेड्यूल अगले साल मई-जून में शूट होगा। अयान इससे पहले रणवीर के साथ ‘वेक अप सिड’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी हिट दे चुके हैं।

फिलहाल इस साल रणवीर अपनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज के साथ तैयार है जो 28 अक्टूबर 2016 को रिलीज़ होगी। जिसमे रणवीर के साथ अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय भी मुख्य भूमिका में होंगे।

ranbir-alia

 

SHARE

LEAVE A REPLY