रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के ट्रेलर में रणबीर और ऐश्वर्या के काफी बोल्ड एंड हॉट इंटीमेट सीन्स दिखाए गए हैं जोकि सेंसर बोर्ड को रास नहीं आ रहे है।
बता दें कि बुधवार को ये सीन्स हटवाने के साथ ही बोर्ड ने करन जौहर डायरेक्टेड इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दे दिया है। बोर्ड के मुताबिक, ऐसा उन्होंने इसलिए किया, ताकि एडल्ट्स के साथ-साथ बच्चे भी फिल्म को देख सकें।
फिल्म को सर्टिफिकेट देने से पहले सेंसर बोर्ड ने इन दोनों पर फिल्माए गए तीन इंटीमेट सीन को हटा दिया है। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में यह फिल्म सेंसर बोर्ड को दिखाई।
सूत्रों के मुताबिक सेंसर फिल्म को ‘UA’ सर्टिफिकेट देने के लिए तभी राजी हुए जब तीन इंटीमेट सीन्स पर उसे कैंची चलाने को दी गई। इन तीनों सीन में एक सीन ट्रेलर में दिखाया भी गया है।
सूत्र बताते हैं कि करण जौहर फिल्म की स्क्रीनिंग में मौजूद रहे थे और उन्होंने सेंसर बोर्ड से सीन्स को न हटाने की गुजारिश की, लेकिन सेंसर बोर्ड मानी नहीं। इन सीन्स को हटाने की वजह से ऐश्वर्या भी नाखुश है क्योंकि उन्होंने ने इन सीन्स को फिल्म में डालने के लिए कहा था।
28 अक्टूबर को रिलीज हो रही ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी नजर आएंगे और इस कारण फिल्म का विरोध भी हो रहा है। और आपको बता दें कि इसी दिन अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शिवाय’ भी रिलीज हो रही हैं जिसका फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार हैं।































