बॉलीवुड के मशहूर डायरैक्टर करण जौहर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज के साथ तैयार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर के बाद नया गाना रिलीज हुआ है। जो कि एक सूफी गाना है। गाने के बोल है ‘बुल्लेया’।
बता दें कि ट्रेलर पहले सोशल साइट पर काफी वायरल हो चुका हैं। आपको बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रणबीर के इंटिमेट सीन्स भी दिखाई दे रहे हैं।
ऐश्वर्या और रणबीर की कैमिस्ट्री पहली बार लोगों को देखने को मिलेगी। यह फिल्म इस दीवाली 28 अक्टूबर को आ रही है।























