फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अभिनेता रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के इंटिमेट सीन्स सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। लेकिन अब आपको बता दें कि इन सीन्स को लेकर एक बड़ा और चौंका देने वाला खुलासा हुआ हैं।
रणबीर कपूर का कहना है कि उन्हें ऐश्वर्या के साथ इंटीमेट सीन करने में शर्म आती थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल 28 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही है।
फिल्म में ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने काम किया है। फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के इंटीमेट सीन्स फिल्माये गये हैं। ऐश्वर्या खुद इन बोल्ड सीन्स को लेकर उत्साहित थीं। रणबीर ने बताया कि इन इंटीमेट सीन्स के दौरान उन्हें कैसा महसूस हो रहा था।
रणबीर ने कहा, मैं जब ऐश्वर्या के साथ इंटीमेट सीन करता था, तो मुझे बहुत शर्म आती थी। मेरे हाथ कांपने लगते थे। मैं उनके गाल को छूने में झिझकता था। ऐश्वर्या ने ही शूटिंग के दौरान झिझक दूर की। ऐश्वर्या ने ही बोला, क्या परेशानी है? हम एकिंटग कर रहे हैं और अपना काम सही से करो।
फिर मैंने सोचा कभी ऐसा मौका मिलेगा नहीं, सो मैंने भी मौके पर चौका मार दिया। इसके साथ मेरी दो ख्वाहिशें अब पूरी हो गई हैं। एक माधुरी के साथ एक गाना करने की और दूसरी ऐश्वर्या के साथ काम करने की।
































