‘Baahubali 2’ से Rana Daggubati का FIRST LOOK आया सामने

0
13

फिल्म ‘बाहुबली’ की ऑफिशियल साइट से फिल्म के दमदार किरदार भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती का फर्स्ट लुक सामने आया है। ‘बाहुबली’ में भल्लालदेव के दमदार रोल से दर्शकों का दिल जीतने वाले राणा दग्गुबाती आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी खास मौके पर मेकर्स ने ‘बाहुबली 2’ से उनका फर्स्ट लुक शेयर किया है।

फोटो में राणा का लुक काफी दमदार है। राणा का ये लुक ‘बाहुबली’ की ऑफिशियल बेवसाइट से शेयर किया गया है। लुक के साथ टीम ने राणा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी हैं।

बता दें कि फिल्म 28 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी।  फिल्म में राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, रमैया कृष्णन भी नजर आएंगे।

दर्शक बड़ी ही बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है। उम्मीद की जा रही है कि बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकार्ड्स तोड़ेगी।

Check Out: The First Look of Rana Daggubati in ‘Bahubali: The Conclusion’

LEAVE A REPLY