Rakhi Sawant ने दिया ‘रेप्ड वुमन’ कंट्रोवर्सी पर बेहद चौंका देने वाला बयान
विवादित बयानों की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहने वाली कंट्रोवर्सियल अभिनेत्री राखी सावंत भी सलमान खान के रेप्ड वुमन बयान वाली कंट्रोवर्सी में कूद गई हैं और आपको बता दें कि उन्होंने सलमान का समर्थन करते हुए इस कंट्रोवर्सी पर बेहद चौंका देने वाला बयान दिया है।
राखी ने सलमान का सपोर्ट करते हुए कहा है कि लोग उनसे जलते हैं इसलिए उन्हें बदनाम करते हैं। राखी ने सलमान को क्लीन चिट देते हुए कहा कि उन्होंने ये बयान नहीं दिया था किसी और ने उनकी आवाज़ में ऐसा बोलकर वीडियो बना दी।
राखी के मुताबिक, ‘मुझे नहीं लगता कि सलमान खान ने ये बात बोली है, मैं आपसे वादा करती हूं कि किसी और ने उनकी वीडियो पर डबिंग के जरिये छेड़छाड़ की है, ऐसा पहले करण जौहर (AIB रोस्ट) के साथ भी किया जा चुका है। उनकी भी बातों पर गालियां डब करके सुने गई थीं। सलमान की आवाज़ निकालने वाले बहुत लोग हैं और मिमिक्री से ही ऐसा किया गया है। सलमान लोगों को प्यार देते हैं और वो महिलाओं के खिलाफ ऐसा नहीं बोल सकते।’
बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनकी विवादास्पद बलात्कार संबंधी टिप्पणियों के सिलसिले में आठ जुलाई को उसके सामने पेश होने का आदेश दिया हैं।






















