बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीएसपी सुप्रीमो मायावती के विपक्ष में चुनाव लड़ेंगी। आपको बता दें कि राखी सावंत आरपीआई अठावले गुट की महिला शाखा की अध्यक्ष हैं। और इन्होंने खुद मायावती को खुला चैलेंज देने की बात की है।
मोदी सरकार में मंत्री और आरपीआई अठावले गुट के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव में बीएसपी सुप्रीमो मायावती जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगी, राखी सावंत को उनके मुकाबले में उतारा जाएगा।
फ़िल्मी पर्दे और टीवी पर अपनी धूम मचा चुकी राखी 2014 में अपनी पार्टी बनाकर उत्तर-पश्चिम मुंबई से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। रामदास अठावले ने महाराष्ट्र में दलित वोटरों पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है और अब वहराखी सावंत के जरिए यूपी में अपना झंडा गाड़ना चाहते हैं।
आरपीआई अठावले गुट के अध्यक्ष रामदास अठावले और मोदी सरकार के मंत्रियों ने कहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव में बीएसपी सुप्रीमो मायावती जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगी, राखी सावंत को उनके विपक्ष में उतार जाएगा।
अगर मायावती चुनाव नहीं लड़ती हैं तो राखी पूरे यूपी में बीएसपी के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगी। राखी अपने भाषण और बयानों से वोटरों का दिल जीतेंगी सुनने में आ रहा है कि अगर यूपी में राखी आएंगी तो बॉलीवुड के कई और सितारे भी यूपी आएंगे और इस तरह यूपी वाले भी चुनाव में कई सितारों को देख पाएंगे।


























