OMG: Rakhi Sawant को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस हुई रवाना

0
28

अपने विवादित बयान और बोल्ड अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहने वाले एक्ट्रेस राखी सावंत अब एक बड़ी मुसीबत में घिर गयी है जिसके चलते उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता हैं। और आपको बता दें कि राखी के खिलाफ अब पुलिस ने अरेस्ट वारंट भी जारी कर दिया हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती हैं।

दरअसल आपको बता दें कि राखी ने भगवान वाल्मीकि और उनको मानने वालों के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी की थी। अब इस मामले में राखी सावंत कानूनी मामले में फंस गयी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती हैं।

और इतना ही नहीं इस मामले की सुनवाई के लिए राखी अदालत में भी पेश नहीं हुई और कोर्ट द्धारा राखी को कई बार समन भेजने का भी उन पर कोई असर नहीं हुआ। आपको बता दें कि पिछली सुनवाई पर 9 मार्च को अदालत ने राखी का गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस को आरोपी को पकड़कर अदालत में लाने के आदेश दिए थे।

जिसके चलते थाना सलेमटाबरी की पुलिस ने एक टीम को मुंबई रवाना किया है। और अब जल्द ही राखी पुलिस की गिरफ्त में आ सकती हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY