बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को दर्शको ने खूब पसंद किया है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के साथ धूम मचा रही हैं। ‘दंगल’ देखने के लिए फिल्म डायरेक्टर राकेश रोशन ने तो चौंका ही दिया।
खबरों के मुताबिक राकेश ने ‘दंगल’ देखने के लिए 60 सीटों वाले थिएटर के एक शो को बुक कराया। उन्होंने ये फिल्म परिवार के साथ नहीं बल्कि अपने दोस्त के साथ देखी। ‘दंगल’ का एक सीन भी वह मिस ना करें इसलिए उन्होंने फिल्म देखने के लिए पूरा हॉल खरीद लिया।

























