राजनीति में उतरे Rajpal Yadav, बना ली अपनी पार्टी

0
46

अपने कॉमेडी भरे अभिनय से लोगों को हँसाने वाले जाने माने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव अब राजनीति में कूद पड़े हैं। बता दें कि उन्होंने लखनऊ में गुरुवार को सर्व समभाव पार्टी (एसएसपी) के नाम से नई पार्टी बनाने का ऐलान किया।

राजपाल ने कहा कि वह विवाद की नहीं, संवाद की राजनीति करने आए हैं। राजपाल ने कहा, “हम चुनाव लड़ेंगे, लेकिन हमारा अंदाज अलग होगा। हम समाज को सिखाएंगे की राजनीति कैसे की जाती है। लोकतंत्र किस तरीके से मजबूत और पुख्ता होता है।”

वह राजधानी लखनऊ में सर्व समभाव पार्टी की स्थपना करने पहुंचे और कहा, “अपनी पार्टी के जरिए लोगों की सेवा करना चाहता हूं.” राजपाल ने कहा, “एक राजनीतिक दल का स्वप्न लेकर आपके सम्मुख आया हूं। मेरा दल सत्तामुखी नहीं, स्वार्थमुखी नहीं, बल्कि समाजोन्मुखी होगा।

उन्होंने कहा, “हम आंदोलन का फैशन चलाकर सत्ता हासिल करने की जुगत करने वाली जमात नहीं हैं, हम आपस में सीधा संवाद करने, पीड़ा को साझा करने तथा समस्याओं का हल तलाशने और विवाद खत्म करने के लिए जूझने वाली जमात हैं। ”

राजपाल ने कहा, “विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आपके पास आया हूं। लेकिन यह स्पष्ट कर दूं कि यह पार्टी चुनावी मौसम का मेढक नहीं है. हमारे दीर्घकालिक अभियान की यह शुरुआत है।”

rajpal-yadav

SHARE

LEAVE A REPLY