‘राजनीति’ के बाद ‘राजनीति 2’ में भी साथ होंगे कटरीना, रनबीर
जल्द ही बी टाउन में चर्चित लवबर्ड कटरीना कैफ और रनबीर कपूर की जोड़ी एक बार फिर जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नज़र आएगी।
जीहाँ खबर है की जल्द ही कटरीना कैफ और रनबीर कपूर दोनों एक साथ फिल्म बनने जा रहे ‘राजनीति’ फिल्म का सीक्वेल ‘राजनीति 2’ में किरदार निभाएंगे।
यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘राजनीति’ की सीक्वल है. पहले रिलीज हुई फिल्म ‘राजनीति’ में कटरीना ‘इंदु प्रताप सिंह’ के किरदार में नजर आई थीं। इसके अलावा रणबीर ने ‘समर प्रताप सिंह’ का किरदार अदा किया था।
प्रकाश झा एक बार फिर इस फिल्म के जरिए राजनीतिक परिवार की एक नई कहानी को पेश करेंगे। इस साल के अंत में ‘राजनीति 2 ‘की शूटिंग शुरू होगी।

















