‘Omerto’ में आतंकवादी बनेंगे Raj Kummar Rao

0
32

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव निर्देशक हंसल मेहता की आने वाली फिल्म ‘Omerto’ में एक आतंकवादी का किरदार निभाने जा रहे हैं। इस बात कि जानकारी खुद फिल्म का निर्देशन  कर रहे हंसल मेहता ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म का एक लुक जारी किया है, जिसमे राव मुस्लिम लुक में दिखाई दे रहे हैं।

राव इस फिल्म में असल जिंदगी का किरदार निभा रहे हैं। राजकुमार ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर अपनी फिल्म का लुक जारी किया है। इसमें वह नमाज़ पड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। और काफी शांत दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर में उनके पीछे अमेरिकन का अपहरण, 4/11  हाईजैक, मीटिंग साढ़े चार बजे, इंडियन एयरलाइन्स फ्लाइट आदि लिखा हुआ है।

मेहता ने इस पोस्टर का शीर्षक लिखा है, ‘स्विस एंटरटेंमेंट और और कर्मा द्धारा निर्मित ‘Omerto’ में राजकुमार दूसरा वास्तविक किरदार निभाने जा रहे हैं। इसके अलावा निर्देशक ने शूटिंग करने के स्थानों की तस्वीरें भी ट्विटर पर डाली हैं। और लिखा है कि ‘Omerto’ की लोकेशन पर शूटिंग करना थकाऊ, थी लेकिन इसमें बहुत मज़े आए।

हंसल ने कहा कि यह हमारे समय की प्रासंगिक फिल्म है। राजकुमार ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर फिल्म का पोस्टर पोस्ट करते हुए लिखा है कि यह फिल्म मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी फिल्म होगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी।

SHARE

LEAVE A REPLY