हॉस्पिटल में राजकुमार हिरानी से मिलने पहुंचे आमिर खान
अभी हाल ही में राजकुमार हिरानी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आमिर खान उनका हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी बाइक चलाते वक्त गिर गए थे और उनके जबड़े में चोट लग गयी थी जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
आमिर ने ट्वीट किया, ‘‘राजू हिरानी के बारे में चिंतित सभी लोगों को बता दूं कि मैं उनसे अस्पताल में मिलकर आया हूं। वह ठीक हैं और शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी।’’























