Rajinikanth के स्वास्थ्य खराब होने की अफवाहों का हुआ खंडन

अभी हाल ही में ख़बरें सुनने में आई थी कि रजनीकांत का स्वास्थ्य ख़राब है और उनकी तबियत ख़राब है। लेकिन रजनीकांत के  परिजनों ने उनकी तबीयत खराब होने के बारे में उड़ रही अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि वे बिल्कुल स्वस्थ्य हैं और इन दिनों अमेरिका में अपनी छुट्टी बिता रहें हैं।

आज सुबह से ही उनके खराब स्वास्थ्य के बारे में तेजी से अफवाह फैल गई थी जिसके बाद परिजनों ने तुरंत ही इस अफवाह की खंडन किया और उनके स्वस्थ्य होने की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रजनीकांत कुछ ही सप्ताह में चेन्नई वापस आ जायेंगे। रजनीकांत के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर इस तरह के अफवाहों को फैलाने वाले लोगों के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर की। कुछ ही देर में बाद श्रीलंका तक यह खबर फैलाने वाले कुछ वेबसाइटों ने माफी मांग ली। पद्म भूषण समान से समानित रजनीकांत की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘काबली’ शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है। वे पिछले कई सप्ताह से अपने परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियां बिता रहें हैं।

आपको बता दें कि शंकर की प्रसिद्ध फिल्म “2.0” की शूटिंग समाप्त करने के बाद रजनीकांत को बहुत जरूरी छुट्टी की आवश्यकता थी, ताकि वे फिर जुलाई से अपनी शूटिंग कर सके। शंकर के निर्देशन में बनी लाकबास्टर फिल्म इथीरन का सिक्वल है,जिसमें वे अपने लोकप्रिय किरदार वसीगरन के रूप में वापसी कर रहें हैं। जुलाई में प्रदर्शित होने वाली ‘कबाली’ में वे एक उम्रदराज सरगना के रूप में नजर आएंगे। यह चेन्नई के एक डान के वास्तविक जिंदगी पर आधारित फिल्म है। इसबीच,अभिनेता के प्रवक्ता ने कहा कि उनके परिवार के सदस्य अफवाह फैलाने वाले वेबसाईटों के खिलाफ कारवाई करेंगे।

rajinikanth