फिल्म ‘उड़ता पंजाब’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ और सलमान खान की ‘सुल्तान’ के बाद अब एक और बड़ी फिल्म रिलीज होने से पहले ही इंटरनेट पर लीक हो गयी है।
दरअसल हम बात कर रहे है फेमस सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘काबाली’ की जोकि रिलीज से पहले ही लोगों को इंटरनेट पर उपलब्ध हो गयी है। इस फिल्म के गानों अौर रजनीकांत के गैंगस्टर लुक पहले ही हिट हो चुके हैं। यह फिल्म करीब तीन दिन बाद रिलीज होने थी लेकिन अब फिल्म पाइरेसी का शिकार हो गई है।
बता दें कि डार्क वेब के कई लिंक्स पर ‘काबाली’ को डाउनलोड करने और स्ट्रीमिंग करने के ऑप्शन मौजूद हैं। डार्क वेब इंटरनेट का ऐसा कॉर्नर हैं जहां पर सॉफ्टवेयर के जरिए और ऑथोराइजेशन हासिल कर फिल्म बिजनेस को आहत किया जाता है।
गौरतलब है कि ‘काबाली’ से पहले शाहिद कपूर की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’, सलमान खान की ‘सुल्तान’ और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ भी ऑनलाइक लीक हो चुकीं हैं। इस तरह फिल्मों के लीक होने पर फिल्मकारों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।






























