आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या ने शुक्रवार को चेन्नई के एक फैमिली कोर्ट में अपने पति से तलाक के लिए अर्जी दी हैं। बता दें कि सौंदर्या की शादी बिजनेसमैन अश्विन राजकुमार के साथ 2010 में हुई थी।
इस शादीशुदा जोड़े का एक बेटा भी है जिसकी उम्र 1 वर्ष और नाम वेद हैं। दोनों की शादीशुदा लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा था और दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने के लिए अदालत में अर्जी दे दी हैं।
आपको बता दें कि दोनों के शादीशुदा रिश्ते में झगड़े की खबरें सितंबर से आ रही थी और फाइनली इनका तलाक होने जा रहा हैं। सौंदर्या ने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर ट्वीट कर दी हैं।

























