बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना ने बीते शुक्रवार सिनेमाघरो में रिलीज हुई फिल्म ‘ढिशुम’ से निगेटिव किरदारों में दमदार वापसी की है। और एक बार फिर से वह एक और फिल्म में विलेन का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। दरअसल खबर है कि निर्देशक बीआर चोपड़ा के निर्देशन में 1969 में बनी फिल्म ‘इत्तेफाक’ का रीमेक बनने जा रहा है।
गौरतलब है कि मूल फिल्म में राजेश खन्ना और नंदा सेन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। रीमेक फिल्म के मुख्य किरदारों में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी होंगे।




























